मेरठ, जनवरी 6 -- सदर तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या कम रही। अधिकारियों की मौजूदगी में कुल 17 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता तहसीलदार रवि प्रजापति ने की। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, आपूर्ति, विद्युत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। फरियादियों ने मुख्य रूप से भूमि विवाद, कब्जा, पारिवारिक बंटवारे, राशन कार्ड, पेंशन और विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। तीन मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही समस्या का समाधान कर फरियादियों को राहत दी। अधिकारियों ने निर्देश दिए सभी लंबित शिकायतों का निस्तार...