मिर्जापुर, फरवरी 15 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले की चारों तहसीलों पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 329 मामले आए। इनमें 34 मामलों का जिले के अफसरों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिए। वहीं शेष मामलों को निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अफसरों को सौंप दिया गया। डीएम प्रियंका निरंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने चुनार तहसील में लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद उसका निस्तारण किए। चुनार संवाद के मुताबिक डीएम प्रियंका निरंजन के समक्ष 72 प्रार्थना पत्र आए। उन्होने चार मामलों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ मामलों का निस्तारण करने के लिए सौंप दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में यदि गुणवत्ता खराब पाई ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.