बोकारो, मार्च 23 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नगर के सेक्टर 4 स्थित सूर्य मंदिर परिसर में मां राजराजेश्वरी महालक्ष्मी महायज्ञ के अवसर पर यज्ञशाला की परिक्रमा करने को लेकर श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ रही है l इस अवसर पर बनारस से आए आचार्य के मंत्र उच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है l यज्ञशाला की परिक्रमा करने को लेकर श्रद्धालुओं में होड़ मची हुई है l संध्या समय बनारस से आए प्रवचनकर्ता आचार्य श्रीधर ओझा प्रवचनकर्ता श्रीधर ओझा जी ने शनिवार को देवी महिमा का गुणगान करते हुए बताया कि सम्पूर्ण ब्रह्मांड में भगवती की ही प्रधानता है। उन्होंने कहा कि स्वयं भगवान कृष्ण भी काली के अवतार माने जाते हैं और देवी तत्व के सान्निध्य में रहने के कारण ही शिवजी की महिमा सर्वोच्च मानी गई है। महिषासुर वध, रक्तबीज का जन्म, शुम्भ-निशुम्भ का वध, चंड-मुंड पर देवी काली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.