बिहारशरीफ, नवम्बर 13 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सम्पूर्ण क्रान्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव पटेल का गुरुवार को पटना में निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार पटना के महेन्द्रू घाट पर किया जायेगा। मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. बुद्धसेन ने बताया कि वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले महीने उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगभग एक सप्ताह बाद वे स्वस्थ होकर घर लौटे थे। छठ पूजा के बाद एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ी और पटना के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने से कुछ ही दिन पूर्व उनकी देख-रेख में मोर्चा की नयी कमेटी का गठन किया गया था। इसमें वे राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.