आरा, जून 5 -- आरा। शहर के कलेक्ट्रेट के समीप गुरुवार को सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर लोक नायक जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और सम्पूर्ण क्रांति की जरूरत पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। माल्यार्पण में पूर्व विधायक व जेपी सेनानी रमाकांत ठाकुर, सुशील तिवारी, गुलाब चंद प्रसाद और बैजनाथ पासवान ने सामूहिक रूप से अपने नायक की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता रमाकांत ठाकुर ने की और संचालन सामाजिक कार्यकर्ता व रंगकर्मी अशोक मानव ने किया। कहा कि हर साल इस स्मारक पर सम्पूर्ण क्रांति दिवस के साथ हम सभी जेपी को मानने वाले लोग संकल्प करते हैं कि हम सम्पूर्ण क्रांति के लिए सत्तत सामूहिक प्रयास करते रहेंगे। मुख्य वक्ता जेपी सेनानी सुशील तिवारी ने कहा कि जिस विचार को उत्साह से जयप्रकाश नारायण ने पांच जून 1974 को गांधी मैदा...