बलिया, जुलाई 19 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा के जलस्तर में बढ़ाव का सिलसिला जारी है। शनिवार को नदी मीडियम फ्लड लेवल को भी पार कर गयी। बाढ़ का पानी और आधा दर्जन से अधिक गांवों में प्रवेश कर गया। सम्पर्क मार्ग डूबने लगे हैं। बाढ़ का पानी घुस जाने से तीन परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इन स्कूलों के बच्चों का पठन-पाठन किसी अन्य विद्यालय में कराने की व्यवस्था की जा रही है। नदी के तेवर को देखते हुए तटवर्ती गांवों में अफरातफरी मच गयी है। बाढ़ ने बैरिया तहसील के सुघरछपरा, गोपालपुर, उदयीछपरा, दूबेछपरा, प्रसादछपरा, दक्षिणी आलम राय के टोला, भोराछपरा, नदी पार के नौरंगा, भुआलछपरा, चक्की, उपाध्याय टोला आदि को अपनी आगोश में ले लिया है। इन गांवों के पीड़ित परिवार अपने सामानों को सुरक्षित करने में जुट गए हैं। ग्रामीणों ने फिलहाल गां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.