बागपत, नवम्बर 23 -- बावली गांव की मोल्हू पट्टी में शुक्रवार की रात अनुसूचित जाति की 65 वर्षीय वृद्धा की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। इस ममले में पुलिस ने महिला के दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। उसने सम्पत्ति के विवाद में सास की गला दबाकर हत्या की। घटना के समय वृद्धा घर में अकेली थी। बावली की मोल्हू पट्टी की रहने वाली 65 वर्षीय सत्तो के पति पूरण की 20 साल पहले मौत हो गई थी। बेटी रेखा, रीना, मीनाक्षी और रमा की शादी के बाद वह घर पर अकेली ही रह रही थी। चारों बेटियां अपनी ससुराल में रहती थी। कुछ समय पहले रीना ने अपने मकान से सटे अपने चाचा खिम्मा का घर खरीदा था। उसके बाद रीमा से यह घर मीनाक्षी ने खरीद लिया था। लव मैरिज करने के बाद मीनाक्षी अपने पति अभिषेक शर्मा उर्फ मोनू शर्मा के साथ दिल्ली में रहती है। मीनाक्षी घर को दोबारा बना रही थी, जिसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.