रुद्रपुर, फरवरी 14 -- खटीमा, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के टेढ़ाघाट में जमीन के बंटवारे को लेकर सगे भाइयों के बीच हुआ विवाद थाने तक पहुंच गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी भाई और उसके बच्चों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। टेढ़ाघाट निवासी तिलकराज के अनुसार, 16 नवंबर 2025 को भाइयों के बीच घरेलू बंटवारा हुआ था और सभी अपने-अपने हिस्से पर काबिज हो गए थे। आरोप है कि अगले दिन जब वह अपने पुत्र करन और पुत्री सोनी के साथ अपनी भूमि पर चाहरदीवारी बना रहे थे, तभी उनके भाई मोहन ने अपने पुत्रों रोहित, राहुल और पुत्री पूजा के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोप है कि रोहित ने करन के सिर पर सब्बल से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूर्व में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.