बस्ती, दिसम्बर 24 -- बस्ती, निज संवाददाता। मुंडेरवा पुलिस ने मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज किया है। खड़ौहा निवासी राजेश कुमार उपाध्याय ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी पिछले कई महीनों से उनकी सम्पत्ति में अवैध रूप से घुसपैठ का प्रयास कर रहे हैं। आए दिन अपशब्दों का प्रयोग कर धमकी दी जा रही है। गत 21 दिसंबर की शाम करीब सात बजे जबरन उनकी फेंसिंग के अंदर घुस गए। उन्हें व उनके परिजनों को अपशब्द कहा। उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही टीनशेड को भी नुकसान पहुंचाया। मना करने पर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर इसी गांव के विद्यासागर उपाध्याय और सत्यम उपाध्याय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.