गंगापार, जून 25 -- गौहनिया चौराहा इन दोनों फास्ट फूड का हब बन चुका है। यहां के रेस्टोरेंट या ठेले पर बने समोसे,आलू बंडे,ब्रेड पकोड़ा,पकौड़ी अगर आप खा रहे हैं तो सावधान हो जाइए। दुकानदार जले हुए काले गाढ़े तेल में आपको ये बार-बार तलकर बीमारियां परोस रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इस काले तेल से बनी चीजों से हार्ट अटैक, नसों में ब्लॉकेज, लकवा, कैसर व पेट संबंधी बीमारियां का खतरा बढ़ रहा है। चिकित्सकों की जांच में इन दिनों कोलेस्ट्रॉल, बीपी, हार्ट की बीमारी से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। मेडिसिन व हृदय रोग विशेषज्ञों के अनुसार इसके पीछे बड़े कारणों में तली-भुनी चीजों के अधिक सेवन के साथ ही होटल, रेस्टोरेंट व ठेलों पर बिकने वाले समोसे, आलू बंडे, ब्रेड पकौड़े हैं जिन्हें तलने के लिए बार-बार तले तेल का उपयोग किया जा रहा है।चिकित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.