कटिहार, फरवरी 18 -- समेली ,एक संवाददाता प्रखंड में विद्यालय विकास अनुदान और अन्य मदों की राशि खर्च नहीं करने पर तीन सीआरसी समेत 14 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह कार्रवाई शिक्षक गोष्ठी के दौरान सामने आए मामलों के आधार पर की गई है। बीडीओ सह बीईओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि अक्टूबर 2025 में ही समग्र शिक्षा के तहत विद्यालय विकास अनुदान, यूथ व ईको क्लब सहित अन्य मदों की राशि संबंधित विद्यालयों के शून्य बैलेंस खातों में आवंटित कर दी गई थी। इसके बावजूद अब तक राशि का व्यय नहीं किया गया, जो गंभीर लापरवाही का मामला है। तीन सीआरसी सहित कुल 14 विद्यालय शामिल हैं। सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों और सीआरसी संचालकों को 48 घंटे के भीतर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर मामले की रिपोर्ट...