कटिहार, जनवरी 31 -- समेली,एक संवाददाता मुरादपुर पंचायत के देवीपुर एवं भदैयाटोला सहित कई गांवों में जाति प्रमाण पत्र निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से सबसे अधिक महिलाएं एवं छात्र-छात्राएं प्रभावित हैं। जिन्हें विभिन्न शैक्षणिक एवं सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरादपुर पंचायत में सैकड़ों ऐसे परिवार हैं, जिनके पास आवासीय भूमि तो है, लेकिन उन्हे केवाला, खतियान अथवा अन्य राजस्व अभिलेखों में जाति का उल्लेख नहीं है। वहीं कई परिवार ऐसे भी हैं, जो बिहार सरकार अथवा केंद्र सरकार की भूमि पर वर्षों से बसे हुए हैं। लेकिन उनके पास वैध भूमि कागजात उपलब्ध नहीं हैं। कागजातों के अभाव में इन परिवारों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। जाति प्रमाण पत्र नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.