बेगुसराय, फरवरी 2 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आत्मा परियोजना के तहत समेकित कीट प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को हुई। कार्यक्रम का उदघाटन केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉक्टर रामपाल ने किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कुल 36 किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के प्रथम दिन डॉ. प्रमोद कुमार, सहायक प्राध्यापक (कीट विज्ञान) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा को विशेष आमंत्रित विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने खरीफ फसलों, रबी फसलों तथा सब्जी फसलों में समेकित कीट प्रबंधन के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रतिभागी किसानों के लिए एक्सपोज़र विज़िट का आयोजन किया जाएगा...