गोपालगंज, फरवरी 14 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के कमला राय कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम बिहार के निर्देश पर जागरूकता के तहत एक व्यापक कार्यशाला सह सम्मान समारोह और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विकसित बिहार में महिला एवं बाल विकास की भूमिका,लैंगिक संवेदीकरण, साइबर सुरक्षा , सतर्कता , माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर जागरूकता फैलायी गयी। माहवारी स्वच्छता में कार्य कर रही महिला उद्यमी संजू कुमारी के उद्यम मंत्र व अनुभव, महिलाओं के लिए बुनियादी कानूनी अधिकार और महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित योजनाओं व सेवाओं की जानकारी दी गयी। इसके अलावा एनीमिया जांच कैंप का आयोजन किया गया। साथ ही कॉलेज से संबद्ध 05 उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। --...