प्रयागराज, अक्टूबर 13 -- प्रयागराज। मिशन शक्ति अभियान के तहत ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज सिविल लाइन्स की मेधावी छात्रा समृद्धि राय को एक दिन की प्रधानाचार्या की जिम्मेदारी दी गई। यह पहल छात्राओं को नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक कौशल और निर्णय लेने की क्षमता से परिचित कराने तथा उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। सुबह नौ बजे प्रधानाचार्या का कार्यभार ग्रहण करने के बाद समृद्धि की मेज पर विद्यालय की महत्वपूर्ण फाइलें रखी ,और उन्हें प्रशासनिक कार्यों की रूपरेखा समझाई गई। अपने कार्य दिवस की शुरुआत उन्होंने विद्यालय के प्रार्थना सभा में संबोधन से की। अपने संबोधन में, उन्होंने अन्य छात्राओं को शिक्षा और आत्मरक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद एक दिन की प्रधानाचार्या समृद्धि राय ने विद्यालय के शैक्षणिक औ...