बिहारशरीफ, फरवरी 22 -- समृद्धि यात्रा : सर्वा में एक मार्च को हो सकता है सीएम का आगमन जिला प्रशासन ने तैयारी में झोंकी पूरी ताकत, अधिकारी कर रहे कैंप डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में सीएम करेंगे जनसंवाद और विकास योजनाओं की शुरुआत फोटो 22 शेखपुरा 02 - सर्वा गांव में महिला अधिकारी से योजनाओं की जानकारी लेते डीएम शेखर आनंद। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। समृद्धि यात्रा में शेखपुरा के सर्वा गांव में सीएम नीतीश कुमार का आगमन एक मार्च को हो सकता है। प्रशासनिक अधिकारी भी तय तारीख मानकर तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गये हैं। रविवार को डीएम शेखर आनंद व एसपी बलिराम कुमार चौधरी सहित जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी सर्वा में कैंप कर रहे है। डीपीआरओ आर्य गौतम ने बताया कि सीएम के कार्यक्रम का अभी अधिकारिक पत्र नहीं आया है। परंतु, एक तारीख को ही तय तिथि म...