छपरा, जुलाई 29 -- छपरा,नगर प्रतिनिधि। धन-समृद्धि की प्राप्ति व अमंगल नाश के लिए नाग पंचमी मंगलवार को मनाई गयी। जिले भर में श्रद्धालु भक्तों ने नाग देवता की पूजा की और उनसे आशीर्वाद मांगा। अभिमंत्रित गोबर, बालू व सरसों के मिश्रण को घरों के दरवातों और अन्य स्थानों पर पवित्रता के साथ लगाया गया। सर्प देव का प्रतीक चिह्न बनाया गया। उनसे सर्पदंश से मुक्त रहने की याचना की गयी। सुबह में भक्तों ने घरों की सफाई की। फिर नाग देवता की पूजा पवित्र विधि-विधान से की। शिवजी का अभिषेक किया गया। कालसर्प शांति की प्रार्थना की गयी। नाग देवता को दूध अर्पित किया गया। उन्हें धान का लावा चढ़ाया गया। नाग देवता को समर्पित है दिवस यह पर्व नाग देवता को समर्पित है। इस दिन नागदेव की पूजा करने से कुंडली में राहु और केतु से संबंधित दोष दूर होते हैं। इस दिन कालसर्प योग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.