अमरोहा, जनवरी 17 -- अमरोहा। बीडीओ लोकचंद की अध्यक्षता में शुक्रवार को जोया ब्लॉक में पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय कार्ड धारकों को समूह से जोड़ने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। उद्देश्य जीरो पॉवर्टी सर्वे से जुड़े सदस्यों एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा। बीडीओ ने कहा कि अभियान के तहत गरीब महिलाएं व जरूरतमंद परिवार स्वरोजगार अपना कर आय में वृद्धि कर सकते हैं। सहायक विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं लखपति दीदी बनने की ओर अग्रसर हैं। मकर संक्रांति पर खिचड़ी का वितरण भी किया गया। इस दौरान राजवीर सिंह, अश्वनी कुमार, सुरक्षा सिंह, रीमा देवी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...