मधुबनी, मार्च 25 -- मधुबनी,नगर संवाददाता। बिहार दिवस पर दिनांक 22-24 मार्च 2025 तक शिक्षा विभाग, बिहार सरकार की ओर से कृष्ण मेमोरियल हॉल, गांधी मैदान पटना में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की अध्यक्षता में विभिन्न विश्व विद्यालयों जिसमें पटना विश्वविद्यालय, आर्यभट्ट विश्व विद्यालय सहित विभिन्न महाविद्यालयों ने भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिथिला चित्रकला संस्थान मधुबनी ने एकल नृत्य (सेमी क्लासिकल) तथा समूह लोक नृत्य में चयनित होकर आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्याय का प्रतिनिधित्व किया। मिथिला चित्रकला संस्थान की स्नातक की छात्रा मधु कुमारी ने एकल लोक-नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समूह लोक नृत्य में स्नातक की छात्रा मधु कुमारी, अंजली कुमारी, पूजा कुमारी, मेघा झा, ...