गोपालगंज, अक्टूबर 3 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। समूह लोन की वसूली को लेकर गुरुवार की रात कटेया थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। सुबह शुरू हुआ यह विवाद देर शाम हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने विनोद प्रजापति पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल विनोद प्रजापति को स्थानीय लोगों ने तत्काल जमुनहां बाजार के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंचदेवरी रेफर किया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित पीड़ित परिवार ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, एसडीएम अभिषेक कुमार चंदन, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष कटेया सुजीत कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके प...