लखनऊ, फरवरी 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) समूह 'ग' की भर्तियों में घर बैठे ऑनलाइन प्रमाण पत्रों के मिलान की सुविधा देने जा रहा है। एनआईसी की मदद से वह एक मॉड्यूल विकसित कर रहा है जिस पर अभ्यर्थी अपने समस्त दस्तावेज अपलोड करेंगे और आयोग उसकी जांच करेगा। अभी अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के लिए आयोग कार्यालय बुलाया जाता है। ऑनलाइन सुविधा के बाद दौड़भाग से मुक्ति मिल जाएगी। यूपीएसएसएससी के सचिव अवनीश सक्सेना की ओर से शनिवार को इस संबंध में जारी सूचना के मुताबिक विभिन्न विज्ञापित पदों पर भर्ती के लिए शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को निर्धारित अर्हता व आरक्षण आदि से संबंधित प्रमाण पत्र और जरूरी अभिलेख ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इसके लिए एनआईसी की मदद से एक ऑनलाइन माड्यूल विकसित किया जा रहा है। ऐसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.