सोनभद्र, मार्च 21 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने शुक्रवार को क्षेत्र की 40 महिलाओं एवं किसानों के बीच मधुमक्खी पालन किट का वितरण किया। मुख्य अतिथि अल्ट्राटेक अधिकारी संजीव राजपूत ने महिलाओं एवं किसानों को मधुमक्खी पालन शुरुआत करने के लिए शुभकामना दी एवं आगे भी सहयोग करने की बात कही। एमजी रवि ने किसानों एवं प्रबंधन को बताया कि किस प्रकार निर्धन परिवारों को सतत आजिविका से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें उन्होंने अल्ट्राटेक प्रबंधन के इस कदम की सराहना की। सीएसआर प्रमुख रमेश पांडेय ने बताया कि सतत आजीविका कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं एवं किसानों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहा है इसी संबंध में मधुमक्खी पालन परियोजना की शुरुआत की गई है। इसमें डाला समेत आसपास के क्षेत्र के 40 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.