लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- लखीमपुर, संवाददाता। निघासन के आदर्श प्रेरणा स्तरीय संघ से जुड़ी समूह की महिलाओ ने बीडीओ पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए डीएम व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। महिलाओं का कहना है कि वह बकाया मानदेय की मांग के लिए बीडीओ कार्यालय गई थी। आदर्श प्रेरणा संयुक्त स्तरीय संघ से जुड़ी समूह की महिलाओं ने डीएम से की गई शिकायत में कहा है कि वह क्षेत्रों में सेवाएं दे रही हैं। कई वर्षों से मानदेय नहीं मिला। कई बार मानदेय की मांग को लेकर आवाज उठाई, लेकिन आज तक नहीं मिल सका। सोमवार को करीब 15 महिलाएं निघासन के बीडीओ जयेस सिंह के पास पहुंची। मानदेय दिलाने की मांग की। आरोप है कि इस पर बीडीओ भड़क गए। सुरक्षा कर्मियों की मदद से उनको भगा दिया गया। अनीशा, रुकसार, अमीशा, अवजीत कौर, राम सहेली, अंजली सिंह, मंजू, सुलोचना, कन्यावती, रीना द...