लखीमपुरखीरी, मार्च 11 -- लखीमपुर। जिले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए पहली बार एक बड़ा मंच दिया गया है। इसमें आकांक्षा स्टोर की स्थापना की गई है। इस स्टोर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश आकांक्षा समिति अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह, आयुक्त लखनऊ मंडल डॉ. रोशन जैकब और डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की छह उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने कार्यों से अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्थापित की है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप्र की आकांक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ रश्मि सिंह ने कहा कि लखीमपुर खीरी की महिलाएं अब अपने उत्पादों को बेहतर मंच पर प्रदर्शित कर सकेंगी और रोजगार के नए अवसर प्राप्त करेंगी। आकांक्षा समिति का यह प्रयास मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.