संभल, नवम्बर 9 -- महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक नई पहल शुरू की जा रही है। अब स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं कारोबार से जुड़ा लेखा-जोखा रखना सीखेंगी। प्रशिक्षण के बाद वे रजिस्टर में लेन-देन का सटीक ब्योरा तैयार कर सकेंगी। इससे उनके हिसाब-किताब में गड़बड़ी नहीं हो सकेगी और वह आत्मनिर्भर बनने के मार्ग पर आगे बढ़ सकेंगी। जिले में आठ हजार से अधिक समूह संचालित हैं, जिसमें करीब 90 हजार महिलाएं जुड़ी हैं। प्रत्येक समूह में एक महिला को कारोबार से संबंधित लेन-देन, बैंक से लोन लेना व समय पर किस्त देने के साथ होने वाली कमाई से मुनाफे की रकम को आपस में वितरित करने व हिसाब रखना होता है। ऐसे में लेखा जोखा तैयार करने की सही जानकारी न होने पर कई बार हिसाब में गड़बड़ी हो जाती है और समूह को नुकसान उठाना पड़ जाता है। ग्रामीण आजीविका मिश...