झांसी, मार्च 5 -- झांसी,संवाददाता जब महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की बात आती है तो अधिकांश लोगों के मन में ख्याल आता होगा कि ग्राम क्षेत्र में महिलाएं उद्यमी नहीं है। पर, अब ऐसा नहीं है ग्रामीण क्षेत्र की ही महिलाएं है जो कई स्वयं सहायता समूह में जुड़कर सरसों के तेल का प्लांट संचालित कर रही है। यह औसतन 300 किग्रा सरसों में सौ किग्रा सरसों का तेल निकाल लेती है। इसमें पांच सौ से अधिक महिलाएं जुड़ी है। प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भरता के रास्ते पर ले जाने के लिए उन्हें उद्यमिता शुरू करने के लिए प्रेरित किया है। झांसी के बड़ागांव विकास खंड के ग्राम घुघुवा में 51 स्वयं सहायता समूहों की 561 महिला सदस्यों ने मिलकर उज्ज्वल प्रेरणा लघु उद्योग की स्थापना की है और सरसों का तेल निकालने का प्लांट ...