वाराणसी, दिसम्बर 16 -- वाराणसी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ीं महिलाएं जनपद में बरात घर की भी जिम्मेदारी सभालेंगी। इसकी शुरुआत सोमवार को सेवापुरी ब्लॉक से हुई। यहां अर्जुनपुर ग्राम पंचायत एवं ग्राम संगठन भारत महिला के बीच एमओयू किया गया। महिला सशक्तीकरण की दिशा में यह एक बड़ी पहल है। सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि उप मुख्यमंत्री तथा ग्राम्य विकास मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बनारस दौरे पर विभागीय समीक्षा बैठक में बरात घर के संचालन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शामिल करने का निर्देश दिया था। बताया कि जनपद में 64 से अधिक बरात घर बन रहे हैं। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अर्जुनपुर से शुरुआत हुई है। ग्राम संगठन नवनिर्मित बरात घर आमजन को किराये पर देगा। यह मांगलिक कार्य, तिलकोत्सव, शादी विवाह, जन्मदिवस आदि के लिए बुक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.