मिर्जापुर, मई 25 -- पड़री, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड पहाड़ी के ग्राम पंचायत सिंधोरा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संचालित महिला पॉवर लूम केंद्र का शनिवार को उद्घाटन डीएम प्रियंका निरंजन एवं आयुक्त की पत्नी स्नेहा त्रिपाठी ने किया। इससे स्थानीय स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्वावलंबी बनकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकेंगी। पहाड़ी ब्लाक में 1100 स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इन में ग्राम पंचायत सिंधोरा में 25 समूह सक्रिय हैं। इन समूहों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उत्सव प्रेरणा महिला पॉवर लूम की स्थापना चार लाख रुपये की लागत से की गई है। इस केंद्र में पांच समूहों की 10 महिलाएं काम करेंगी। वे साड़ी की बुनाई कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगी। पावर लूम पर एक बार...