हरदोई, मार्च 8 -- हरदोई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को रसखान प्रेक्षागृह में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम में छात्राओं-महिलाओं ने सवाल पूछे। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कदम उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि हरदोई में महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अच्छा कर रही हैं। देश की राष्ट्रपति, प्रदेश की राज्यपाल और जनपद की प्रथम नागरिक एक महिला ही है। 2047 तक विकसित भारत के संकल्प में महिलाएं भागीदार बन रही हैं। महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी रखनी चाहिए। लखपति दीदी, बैंक सखी ने महिलाओं को मजबूती दी है। आवास से संबंधित एक सवाल के मामले में जिलाधिकारी ने बताया कि 31 मार्च तक सर्वे का कार्य चल रहा है। इसके बाद पात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.