उरई, नवम्बर 17 -- उरई। संवाददाता ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की कवायद जारी है। जनपद में इस वर्ष 455 नए समूह गठन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे साढ़े चार हजार महिलाए जोड़ी जाएगी और वह अपना खुद का रोजगार स्थापित कर आर्थिक रूप से सशक्त बनेगी। विभाग द्वारा लगातार इसको लेकर प्रयास किया जा रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को जोड़कर स्वरोजगार की कवायद चल रही है। इसके तहत नवगठित समूहों को शासन द्वारा 30 हजार तक का रिवाल्विंग फंड एवं डेढ़ लाख रुपए की सामुदायिक निवेश निधि का आवंटन किया जाएगा जिससे वह अपनी सुविधानुसार स्वरोजगार स्थापित कर सकें। उसके साथ ही नवगठित समूह को एक से लेकर छह लाख रुपए तक का ऋण भी बैंकों के माध्यम से कम ब्याज पर दिलाया जाएगा। बैंको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.