अमरोहा, फरवरी 1 -- प्रदेश सरकार ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित महिला स्वयं सहायता समूहों को एक लाख 80 हजार रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को कस्बे के पंचायत कार्यालय में विशेष शिविर लगाकर महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया। शिविर के दौरान महिलाओं को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई तथा फैमिली आईडी बनाने का कार्य भी किया गया। पंचायत सचिव रामगोपाल ने बताया कि शिविर के माध्यम से कुल पांच महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की गरीब, जरूरतमंद और बेरोजगार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। बताया कि सरकार प्रत्येक महिला स्वयं सहायता समूह को 1.50 लाख रुपये क...