लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- शहर समेत पूरे इलाके में ईद उल फितर का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद की नमाज अदा कर लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर सेवइयां खाई और मुंह मीठा किया गले मिलकर मुबारकबाद दी। ईदगाह पर पहले से ही मौजूद सपा के पूर्व विधायक विनय तिवारी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू और कांग्रेस जिला अध्यक्ष पहलाद पटेल नमाज खत्म होते ही मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से एसडीम विनोद कुमार गुप्ता, सीओ गवेन्द्र पाल गौतम,तहसीलदार सुखवीर सिंह,नायब तहसीलदार सर्वेश यादव और कोतवाल चन्द्रशेखर सिंह मौजूद रहे। कुकरा कस्बे में ईदगाह पर हाफिज अब्दुल सलाम ने ईद उल फितर की नमाज अदा काराई। चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह यादव ने अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। कस्बा सहित क्षेत्र के ईदगाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.