जौनपुर, मई 2 -- जंघई। हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित गोधना गांव निवासी समुद्री जहाज के मैकेनिक की पानी के अंदर गेट ठीक करने के दौरान मौत हो गई। गोधना गांव निवासी 24 वर्षीय विवेक चौहान पुत्र दीप नारायण चौहान मुंबई में रहकर अपने पिता के साथ मर्चेंट नेवी में बतौर प्राईवेट गोता खोर मैकेनिक का काम करता था। बुधवार को दोपहर 1 बजे वे पानी के जहाज का गेट बनाने के लिए समुद्र के अंदर गया। तय समय पर जब वापस उपर नहीं आया तो स्टाप अंदर जाकर उसका शव बाहर ले आए। पिता दीप नारायण ने बताया की उन्हें हास्पिटल से फोन आया तब घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी होते ही गोधना गांव में भी कोहराम मच गया। घर वालों ने बताया कि विवेक चौहान की 7 जून को शादी निश्चित हुईं थी। मुम्बई से 29 मई को गांव के लिए टिकट भी रिजर्व था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.