पीटीआई, फरवरी 2 -- 1 फरवरी को नरेंद्र मोदी सरकार ने संसद में अपना 11 वां बजट पेश किया। मिडिल क्लास को 12 लाख तक टैक्स फ्री की सुविधा से लेकर महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए कई घोषणाएं की गईं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विभिन्न राज्यों और विभागों के लिए भी भारी-भरकम बजट की घोषणा की। सीतारमण ने भारत के महत्वकांक्षी मिशन समुद्रयान के लिए 600 करोड़ आवंटित किए हैं। समुद्रयान पूरी तरह से एक स्वदेशी परियोजना है। इसे मत्स्य 6000 सबमर्सिबल नाम दिया गया है। यह तीन इंसानों को समुद्र से 6 किलोमीटर नीचे ले जाएगा, ताकि गहराईयों में रिसर्च की जा सके। भारत का मिशन समुद्रयान डीप ओशन मिशन के तहत तैयार किया जा रहा है। इस मिशन को सरकार का पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय संचालित कर रहा है। 1 फरवरी को पेश किए गए केंद्रीय बजट में मंत्रालय को 3,649.81 करोड़ रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.