सिद्धार्थ, फरवरी 4 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में मंगलवार को डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने एडीएम गौरव श्रीवास्तव की मौजूदगी में एसआईआर की समीक्षा की। इसमें डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बूथवार अनमैप्ड मतदाताओं के नोटिस निस्तारण व सुनवाई की जानकारी ली। इस दौरान लापरवाही मिलने पर एईआरओ पर नाराजगी जताई। एसडीएम राजेश कुमार द्वारा किए गए सर्वाधिक 71 प्रतिशत निस्तारण की डीएम ने सराहना की। वहीं जिन सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के स्तर से पोर्टल पर 20 प्रतिशत से कम निस्तारण पाया गया और जिनके यहां सर्वाधिक आवेदन लंबित रहे। उन्हें चिन्हित करते हुए अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव के जरिए कारण बताओ नोटिस जारी करने व प्रगति संतोषजनक न होने की स्थ...