दरभंगा, सितम्बर 9 -- लहेरियासराय। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने रविवार को लहेरियासराय थाने के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ थाने के लंबित कांडों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कांडों को त्वरित गति से निपटाने के लिए न्यायालय से वारंट व कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने जमानतीय पंजी, अजमानतीय पंजी, कांड दैनिकी पंजी, आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, केस डायरी इत्यादि पंजियों का अवलोकन किया। इस क्रम में पुअनि अमित कुमार व पुअनि पीयूष कुमार को चेतावनी दी। उन्होंने थाने के प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा की। सभी पंजियों को अद्यतन रखने का निर्देश दिया। कांड का गुणवतापूर्ण अनुसंधान करने को कहा। थाना क्षेत्र में सघन गश्ती के निर्देश दिए। समीक्षा के क्रम में पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.