मुजफ्फर नगर, जनवरी 20 -- मोरना । मतदाता सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत भोकरहेड़ी में तहसील अधिकारियों द्वारा समीक्षा कैंप का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर,सुपरवाइजर व कस्बे की गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। भोकरहेड़ी नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को समीक्षा कैंप का आयोजन तहसीलदार जानसठ श्रद्धा गुप्ता के नेतृत्व में किया गया जिसमें नायब तहसीलदार बृजेश कुमार ने बताया कि जारी कार्यों की समीक्षा की गई है। 6 जनवरी से 27 जनवरी के बीच नो मैपिंग का कार्य किया जायेगा। वहीं कस्बे के पूर्व चैयरमैन राजेश कुमार सहरावत ने बताया कि कस्बे में हजारों मतदाताओं की वोट अपने वार्ड से दूसरे वार्ड मे इधर-उधर हो गई है। जो एक बड़ी समस्या है अधिकारी इस ओर ध्यान दें। तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि कार्य अभी जारी है सभी समस्याओं को शासन के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.