रांची, नवम्बर 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) ने नैक ग्रेड समीक्षा में ए प्लस ग्रेड प्राप्त किया है। सीयूजे झारखंड का पहला और एकमात्र विश्वविद्यालय है, जिसे ए प्लस ग्रेड मिला है। विश्वविद्यालय के नैक समन्वयन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो केबी पंडा ने बताया कि इस वर्ष फरवरी में सीयूजे में नैक पीयर टीम ने दौरा किया था और विश्वविद्यालय को ग्रेड मिला था। विश्वविद्यालय ने नैक प्रक्रिया के अनुसार ग्रेड पर दोबारा समीक्षा करने का अनुरोध किया था, जिसे नैक ने मान लिया था। पहले स्तर की समीक्षा में सीजीपीए अंक कुछ बढ़े जिसमें नैक के सात मानकों में से कुछ क्षेत्रों में समीक्षा से असंतुष्ट होने पर विश्वविद्यालय ने फिर से समीक्षा का अनुरोध किया, जिसे नैक ने फिर माना और अंतिम समीक्षा में डाटा वैलिडेशन और वेरिफिकेशन (डब्ल्...