हरिद्वार, जनवरी 30 -- हरिद्वार, संवाददाता। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2023 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। मुख्य लिखित परीक्षा में 735 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। आयोग की ओर से सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों के रोल नंबर की सूची आयोग के अधिकृत वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2023 की मुख्य परीक्षा का आयोजन 26 तथा 27 अक्तूबर 2024 को किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.