लखनऊ, मई 30 -- एसटीएफ ने समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी पेपर लीक गिरोह से जुड़े मेडिकल फर्म संचालक को गिरफ्तार कर लिया। करीब एक साल से आरोपित फरार था। व्यापारी ने समीक्षा अधिकारी की नौकरी पाने के लिए 15 लाख में पेपर खरीदने का सौदा किया था। इसके बाद परीक्षा में भी शामिल हुआ। इस बीच पेपर लीक होने का मुकदमा दो मार्च 2024 को प्रयागराज के सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया गया। करीब 24 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। डॉक्टर के कहने पर भरा था फार्म सीओ लाल प्रताप सिंह ने बताया कि ठाकुरगंज मनोचा बेकरी के पास से बालागंज रस्तोगी निवासी कुमार अभिनन्दन को पकड़ा गया। आरोपित के संबंध समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी 2023 परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले गिरोह से हैं। यह बात जेल गए आरोपितों से पूछताछ में सामने आई थी। अभिन्नदन अलाया के नाम स...