लखीसराय, जनवरी 9 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन में गुरुवार को एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख इंदु देवी ने की। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतीक कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं लगभग सभी विभागों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में प्रखंड के सभी पंचायतों से लाए गए प्रस्तावों पर बारी-बारी से विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से जुड़ी समस्याओं, योजनाओं एवं समाधान की जानकारी प्रस्तुत की। इस दौरान बिजली, नल-जल, प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनवाड़ी एवं जन वितरण प्रणाली से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए। कृषि एवं बिजली विभाग से संबंधित...