किशनगंज, फरवरी 11 -- किशनगंज। जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आहूत हुई। उक्त समीक्षा बैठक में ज़िले में स्थित बैंकों के साख जमा अनुपात, वार्षिक साख योजना, एमएसएमई, कृषि खंड, प्राथमिक क्षेत्र में किए गए कार्य, कृषि संबंध क्षेत्र में ऋण वितरण, जीविका समूहों का वित्त पोषण, पीएम रोजगार सृजन योजना, पीएम मुद्रा योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएमएफएमई योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना आदि के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। उक्त समीक्षा बैठक में एलडीएम द्वारा बताया गया की किशनगंज जिले के वर्ष 2025-26 की तृतीय तिमाही दिसंबर 2025 की अवधि में साख जमा अनुपात की उपलब्धि 80.21% रही है। इस खंड में सबसे अच्छा प्रदर्शन स्टेट कोऑपरेटि...