रुद्रपुर, मार्च 29 -- पंतनगर। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा समिष्ठा भट्ट ने राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। समिष्ठा 12 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में उत्तराखंड और पंतनगर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। शुक्रवार को देहरादून विधानसभा में आयोजित राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में समिष्ठा ने 78 प्रतिभागियों को पछाड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 'विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2025' के तहत आयोजित की गई। युवा कल्याण एवं खेल मंत्री रेखा आर्या ने समिष्ठा को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, डॉ. अमित केसरवानी एवं अन्य संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों ने भी समिष्ठा को बधाई दी।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.