देहरादून, फरवरी 14 -- महिला शक्ति समिति संस्था की ओर से शुक्रवार को एक महिला कैदी की पुत्री का विवाह संपन्न कराया गया। यह सारा कार्य जेल प्रशासन की अनुमति के साथ किया गया। शुक्रवार सुबह विवाह संस्कार धर्मपुर स्थित मंदिर में संपन्न हुआ। जिसके बाद गड़ी डाकरा स्थित सर्व महिला शक्ति समिति की अध्यक्ष शिवानी कौशिक गुप्ता के घर पर एक प्रीतिभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी आए अतिथियों ने वर वधु को आशीर्वाद देते हुए उपहार दिए गए। नव विवाहित जोड़े को गृहस्थी से संबंधित उपहार दिए गए। समिति की अध्यक्ष शिवानी कौशिक गुप्ता ने बताया की संस्था की ओर से जिला करागर सुद्धोवाला में कई कार्य किए जाते रहे हैं। जिनमें समय-समय पर त्योहार के दौरान महिला बंदियों को समान वितारित करना सैनीटरी पैड, अंगवस्त्र आदि देना शामिल है। अभी तक संस्था ने 50 से अधिक व...