उरई, अक्टूबर 27 -- बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड छिरिया सलेमपुर के अध्यक्ष ने एक सचिव पर उनकी जानकारी के बिना वेतन बिलों पर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर वेतन निकालने का आरोप लगाते हुए जेडीसी बैंक उरई के सभापति को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड छिरिया सलेमपुर के अध्यक्ष दर्शन सिंह परिहार ने जेडीसी बैंक उरई के सभापति को शिकायती पर भेजकर लिखा कि वह मार्च 2023 से छिरिया सलेमपुर स्थित सहकारी समिति के अध्यक्ष हैं। उपाध्यक्ष पद पर रघुवीर सिंह हैं। अध्यक्ष बनने के बाद कुछ माह तक तो समिति के सचिव ने वेतन निकालने के लिए उनसे वेतन बिलों पर हस्ताक्षर कराए हैं। इसके बाद उनकी बीमारी का बहाना बनाकर उन्होंने उपाध्यक्ष के हस्ताक्षर बनवाना शुरू कर दिया। इसका कोई प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.