आजमगढ़, जनवरी 10 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड की साधन सहकारी समितियों में यूरिया न मिलने से किसान परेशान हैं। सिंचाई के बाद खेतों में खाद का छिड़काव न होने से उनमें रोष व्याप्त है। रानी की सराय विकास खंड क्षेत्र के सहीदवारा, मोतीगंज, कोटिला, चड़ई, सहदेवगंज समेत सभी सहकारी समितियों से खाद नदारद है। किसानों का कहना है कि गेहूं की सिंचाई के बाद खेतों में यूरिया की जरूरत है, लेकिन समितियों से खाद गायब है। खाद के लिए किसान समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं, खुले बाजारों में महंगे दरों पर यूरिया के साथ जिंक बेची जा रही है। कुछ समितियों पर दो-दो खेप खाद आई, लेकिन दुर्व्यवस्था के कारण वितरण होने से अधिकतर किसान खाद पाने से वंचित रह गए। किसानों का कहना है कि समिति द्वारा किसानों को दी गई पासबुक पर न तो खाद का मूल्य दर्ज हु...