भागलपुर, फरवरी 6 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने समाहरणालय कर्मियों का थोक में प्रमोशन किया है। विभिन्न शाखाओं में विभिन्न पदों पर कार्यरत 81 कर्मियों को प्रोन्नति दी गई है। जिला स्क्रीनिंग समिति की अनुशंसा के बाद डीएम ने गुरुवार को सूची जारी कर दी है। सूची देखकर कर्मियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जानकारी के मुताबिक आठ प्रधान लिपिकों को सहायक प्रशासी पदाधिकारी के रूप में प्रोन्नत किया गया है। जबकि परिचारी संवर्ग के 39 कर्मियों को स्केल थ्री में लाया गया है। वे अभी स्केल-4 में थे। स्केल थ्री के 12 परिचारियों को एलडीसी (निम्न वर्गीय लिपिक) पद पर प्रोन्नति दी गई है। वहीं, 10 एलडीसी को यूडीसी (उच्च वर्गीय लिपिक) पद पर प्रमोशन मिला है। 12 यूडीसी को प्रधान लिपिक बनाया गया है। डीएम ने प्रमोट कर्मियों को तत्काल अपने-अपने ...