मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। महिला सशक्तीकरण से जुड़ी योजना जीविका की ओर से संचालित 'दीदी की रसोई' का विस्तार जिले में लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में नये वर्ष 2026 के जनवरी में जिले में दीदी की रसोई की दो नई शाखाओं की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए समाहरणालय परिसर एवं कंबाइंड बिल्डिंग में स्थल का चयन कर लिया गया है। इन दोनों स्थानों पर रसोई के संचालन से सरकारी कार्यों के लिए आनेवाले आम नागरिकों, कर्मचारियों एवं आगंतुकों को सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण जलपान की सुविधा उपलब्ध होगी। दीदी की रसोई की नई शाखाओं का शुभारंभ करने तथा उसका सुचारू प्रबंधन एवं संचालन सुनिश्चित करने के लिए डीएम सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक बैठक हुई। बैठक में जीविका की जिला टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा क...