सिद्धार्थ, फरवरी 13 -- उस्का बाजार। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत समेकित शिक्षा योजना के तहत गुरुवार को ब्लाक संसाधन केंद्र उस्का बाजार पर परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के शिक्षण प्रशिक्षण के लिए नामित सहायक अध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना तथा शिक्षकों को समावेशी शिक्षा के प्रति दक्ष बनाना है। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश मिश्र के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान स्पेशल एजुकेटर प्रद्युमन सिंह, अखिलेश्वर मिश्र, अजय भारती, अरुण कुमार भारती व सुनील यादव ने सहायक अध्यापकों को दिव्यांग बच्चों के शिक्षण से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...