सासाराम, जनवरी 4 -- सासाराम, नगर संवाददाता। जिला मुख्यालय सासाराम के कुराइच स्थित एक मैरेज हॉल में रविवार को भारत की प्रथम अध्यापिका सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। माली मालाकार कल्याण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ो की संख्या में माली समाज के लोग उपस्थित हुए। समारोह में सावित्रीबाई फुले व ज्योतिबा फुले को भारत रत्न देने की मांग की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...